• Fri. Apr 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पंजाबः 300 फ़ुट ऊंचे टावर पर 18 महीने तक बिताने वाले गुरजीत सिंह को कैसे उतारा गया

Byadmin

Apr 24, 2026


गुरजीत सिंह
इमेज कैप्शन, 43 साल के गुरजीत सिंह 12 अक्तूबर, 2024 से ही एक मोबाइल फ़ोन टावर पर बैठे थे और अब उन्हें नीचे उतार लिया गया है

चेतावनी: इस स्टोरी में जो विवरण हैं वो ख़तरनाक प्रकृति के हैं.

“मैं 18 महीने और 12 दिन बाद सुरक्षित रूप से धरती पर लौट आया हूं.” ये शब्द पटियाला ज़िले के समाना के खेरी नागियां गांव के गुरजीत सिंह के हैं.

43 साल की उम्र के गुरजीत सिंह 12 अक्तूबर, 2024 से समाना शहर के बीच लगे एक मोबाइल फ़ोन टावर पर बैठे थे. उन्हें शुक्रवार 24 अप्रैल को सुबह लगभग 7.45 बजे टावर से नीचे उतारा गया. वह ‘बेअदबी की घटनाओं’ से सख़्ती से निपटने के लिए एक सख़्त क़ानून की मांग कर रहे थे.

एक दिन पहले उन्होंने कहा था, “12 अक्तूबर, 2024 से 23 अप्रैल, 2026 तक, मुझे भीषण गर्मी, बारिश, हवा, कड़ाके की ठंड और अन्य कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. लेकिन आज मुझे ख़ुशी है कि मेरी मांग स्वीकार कर ली गई है.”

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin