• Wed. Jul 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पंजाबी परिवार में जन्म, डेनमार्क जाकर बनाया करियर… कौन हैं सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो?

Byadmin

Jul 20, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जंतर-मंतर से पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद एक्टिविस्ट सोनम वांगुचक अभी भी अस्पताल में भर्ती है। लेकिन उनकी भूख हड़ताल अभी भी जारी है। इस बीच शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन का नेतृत्व अब उनकी पत्नी गीतांजलि जे. आंग्मो कर रही है।

सोनम वांगचुक NEET पेपर लीक मामले को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ पिछले तीन हफ्तों से भूख हड़ताल पर हैं।

वांगचुक की पत्नी गीतांजलि ने बताया कि अस्पताल में भी उन्होंने नमक-पानी के अलावा कुछ नहीं लिया है। हमने डॉक्टरों से साफ कहा कि हमारी, परिवार या इलाज कर रहे डॉक्टरों की सहमति के बिना उन्हें मुंह या नसों के जरिए कुछ भी न दिया जाए।

संसद का मानसून सत्र फिर से शुरू होने पर सोमवार को संसद तक मार्च का एलान किया गया है। गीतांजलि ने कहा कि अगर सोनम वांगचुक मार्च में शामिल नहीं हो पाते हैं, तो मैं उनका प्रतिनिधित्व करूंगी और उस मार्च का नेतृत्व करूंगी।

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि एक सोशल एंटरप्रेन्योर और शिक्षाविद हैं। उन्हें हिमालयन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव्स, लद्दाख की सह संस्थापक के रूप में जाना जाता है। अभी वह HIAL में संस्थापक CEO और डीन हैं। HIAL पहाड़ी इलाकों के विकास के लिए काम करता है। यहां ग्रीम कैंपस और सोलर-हीटेड इमारतें बनाई गई हैं। 2021 में संस्थान ने सेना के लिए सोलर-हीटेड टेंट भी विकसिए किए थे।

ओडिशा के बालासोर में पंजाबी परिवार में गीतांजलि का जन्म हुआ था। उन्होंने फकीर मोहन यूनिवर्सिटी से फिजिक्स में ग्रेजुएशन और भुवनेश्वर के जेवियर इंस्टीट्यूट से MBA किया। कॉर्पोरेट में 15 साल, ज्यादातर डेनमार्क में बिताने के बाद वह भारत वापस लौट आईं।

गीतांजील चेवनिंग फेलो हैं उन्हें सरकार का वीमेन ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके साथ ही वह कराटे में ब्लैक बेल्ट होने के साथ वह वह ओडिसी और रशियन बैले डांसर भी हैं। लिंक्डइन पर वह खुद को वेदांत और गीता की शिक्षिका बताती हैं।

गीतांजलि पहली बार चर्चा में नहीं आईं हैं, पिछले साल लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग पर हुए विरोध के दौरान वांगचुक को NSA के तहत हिरासत में लेने के समय भी वह चर्चा में आईं थीं।

तब गीतांजलि ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी और राष्ट्रपति को पत्र लिखा था। करीब 170 दिन बाद रिहाई पर उन्होंने लिखा था, पिछले पांच महीनों से सिर्फ 60 मिनट की मुलाकात के लिए हर हफ्ते दो बार आने-जाने का संघर्ष खत्म हुआ।

सोनम वांगचुक की गीतांजलि से दूसरी शादी है। उनकी पहली पत्नी अमेरिकी नागरिक रेबेका नॉर्मन थीं। गीतांजिल से उनकी मुलाकात एक एजुकेशन कॉन्फ्रेंस में हुई थी।

By admin