• Tue. Jul 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026: स्पेन से हार के बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में क्यों रो पड़े अर्जेंटीना के कोच

Byadmin

Jul 20, 2026


लियोनेल स्कालोनी

इमेज स्रोत, Catherine Ivill – AMA/Getty Images

इमेज कैप्शन, लियोनेल स्कालोनी प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कई बार रो पड़े और माफ़ी मांगते हुए वहां से चले गए

फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026 स्पेन ने अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार पुरुष फ़ुटबॉल वर्ल्ड कप का ख़िताब अपने नाम किया. इसके बाद प्रेस कॉन्फ़्रेंस में अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी भावुक हो गए.

लियोनेल स्कालोनी प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कई बार रो पड़े और माफ़ी मांगते हुए वहां से चले गए.

दरअसल, फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप-2026 स्पेन ने अतिरिक्त समय में अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर दूसरी बार पुरुष फ़ुटबॉल विश्व कप का ख़िताब अपने नाम किया.

यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने पूरे मुक़ाबले में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन अर्जेंटीना की तुलना में अधिक और बेहतर मौक़े बनाए. दूसरी ओर, अर्जेंटीना का खेल काफ़ी हद तक रक्षात्मक और मुक़ाबले की रफ़्तार पर ब्रेक लगाने वाला रहा.

अर्जेंटीना के कोच लियोनेल स्कालोनी का कॉन्ट्रैक्ट दिसंबर में ख़त्म हो रहा है और उन्होंने कहा कि वह इस बारे में अर्जेंटीना फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष से बातचीत करेंगे.

स्कालोनी ने कहा, “मैं अध्यक्ष से बात करूंगा. मेरे मन में एक विचार है. मैं अपना कॉन्ट्रैक्ट पूरा करूंगा और मुझे लगता है कि मुझे इसकी ज़रूरत है. मुझे नहीं पता कि इतनी बड़ी चीज़ दोबारा की जा सकती है या नहीं. हमें इस बारे में बात करनी होगी.”

उन्होंने आगे कहा, “मैं अध्यक्ष का शुक्रिया अदा करता हूं कि उन्होंने मुझे यह मौक़ा दिया और मुझे उस जगह तक पहुंचाया जहां मैं आज हूं. यह हर किसी के लिए सपनों की जगह थी. हमने आख़िरी मिनट तक अपनी पूरी कोशिश की. स्टाफ़ और खिलाड़ियों ने भी पूरी मेहनत की. मुझे लगता है कि मेरे लिए थोड़ा समय निकालना और इस बारे में सोचना सही होगा.”

उन्होंने कहा, “मेरे साथ थोड़ा धैर्य रखें. मुझे नहीं पता कि मैं आगे जारी रख पाऊंगा या नहीं.”

स्कालोनी ने कहा, “आगे जारी रखने के लिए बहुत सारी चीज़ों की ज़रूरत होती है. ख़ासकर अपने दिमाग़ को फिर से तैयार करने, ख़ुद को दोबारा ऊर्जा देने और ऐसी टीम फिर से बनाने की. ऐसा दोबारा करना बहुत मुश्किल है.”

अपनी बात ख़त्म करने के बाद स्कालोनी खड़े हुए और माफ़ी मांगते हुए प्रेस कॉन्फ़्रेंस से बाहर चले गए. जाते-जाते उन्होंने कहा कि यह बहुत दर्दनाक है और उन्हें बहुत अफ़सोस है.

BBC News हिन्दी को चुनें और पाइए न्यूज़ अलर्ट, लाइव टीवी, पॉडकास्ट… सब एक जगह.

(कृपया नोट करें: नया ऐप ब्रिटेन और अमेरिका में उपलब्ध नहीं है.)

By admin