• Tue. Jul 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

संसद से सड़क तक नई दिल्ली में सोमवार को क्या-क्या हुआ?

Byadmin

Jul 21, 2026


सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो

इमेज स्रोत, CJP

इमेज कैप्शन, सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो मार्च में शामिल थीं
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

देश की राजधानी नई दिल्ली में सोमवार का दिन काफ़ी हंगामेदार रहा.

एक ओर जहां जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का मार्च प्रस्तावित था. वहीं दूसरी ओर संसद के मॉनसून सत्र की शुरुआत होने जा रही थी.

जैसे जैसे दिन चढ़ता गया वैसे वैसे नई दिल्ली के जंतर-मंतर इलाक़े में मौसमी उमस के साथ-साथ भीड़ बढ़ती गई.

सुबह नौ बजे सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके और सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि अंगमो के नेतृत्व में प्रदर्शनकारी आगे बढ़े तो उनको सुरक्षाबलों का सामना करना पड़ा, इस दौरान आंसू गैस के गोले भी दागे गए.

दूसरी ओर संसद में मॉनसून सत्र की जैसे ही शुरुआत हुई तो लोकसभा और राज्यसभा में विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया.

By admin