07:27 AM, 20-Jul-2026
कौन से विधेयक पेश करेगी सरकार?
संसद के मौजूदा मानसून सत्र में पांच नए विधेयक पेश करने की तैयारी, अमित शाह वंदे मातरम से जुड़ा बिल पेश करेंगे। इसके अलावा आयकर (संशोधन) विधेयक सरकारी अध्यादेश की जगह लेने के लिए लाया जा रहा। मकसद विदेशी निवेशकों को सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश के लिए प्रोत्साहित करना व सरकारी कर्ज बाजार को मजबूत करना है। अन्य विधेयकों पर एक नजर
- सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक: जजों की संख्या बढ़ाने से जुड़े अध्यादेश को स्थायी कानून में बदला जा सकेगा।
- राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) विधेयक: वंदे मातरम का अपमान करने वालों के खिलाफ कड़े कानूनी और दंडात्मक प्रावधान वाला बिल है। गृह मंत्री अमित शाह राज्यसभा में इसे पेश करेंगे।
- सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास संशोधन विधेयक: इसका उद्देश्य भुगतान में देरी के विवादों का तेजी से निपटारा करना है।
- जन्म एवं मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल: इसका मकसद कानून बनाकर नागरिकों के जन्म और मृत्यु के रिकॉर्ड को डिजिटल और केंद्रीकृत करना है।
07:21 AM, 20-Jul-2026
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेश होगा वंदे मातरम से जुड़ा बिल, विपक्ष वांगचुक के आंदोलन पर उग्र
आज से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र में सरकार ने सात महत्वपूर्ण विधेयक पेश करने की तैयारी की है। विपक्षी दलों ने अयोध्या के राम मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और शैक्षणिक सुधार को लेकर सोनम वांगचुक के आंदोलन और नीट पेपर लीक जैसे मुद्दों पर नाराजगी जताकर सरकार को घेरने की रणनीति साफ कर चुका है। 13 अगस्त तक चलने वाले मानसून सत्र की शुरुआत से एक दिन पहले बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में सरकार ने विभिन्न महत्वपूर्ण विधेयकों को सकारात्मक चर्चा के बाद पारित कराने के लिए सभी दलों का सहयोग मांगा।
वहीं, विपक्ष ने तृणमूल कांग्रेस के बागी सांसदों को बुलाने पर बैठक का सांकेतिक बहिष्कार कर अपने इरादे साफ कर दिए हैं। ऐसे में आज से शुरू होने वाले सत्र में लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही के दौरान हंगामा होने के आसार हैं।