• Sat. Oct 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पंजाब में छात्रा की मौत:पुलिस कर रही थी गाड़ी का पीछा, अर्शप्रीत को कुचलकर चाय की दुकान में घुसी ‘कातिल’ कार – Car Runs Over Female Student In Jaito She Dies

Byadmin

Oct 2, 2026


मृतका की पहचान हरदयाल नगर, जैतो निवासी अर्शप्रीत कौर पुत्री इकबाल सिंह के रूप में हुई है। वह बठिंडा के डीएवी कॉलेज में बीसीए की छात्रा थी। शुक्रवार शाम वह रेलवे स्टेशन के पास से बाजार की ओर जा रही थी। 


Car runs over female student in Jaito she dies

कार ने छात्रा को कुचला
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

पंजाब के जैतो स्थित स्थानीय रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार शाम हुए सड़क हादसे में 20 वर्षीय बीसीए छात्रा की जान चली गई। हादसे में चाय की स्टॉल चलाने वाला व्यक्ति और उसका भाई भी घायल हुए हैं। हादसे को लेकर घायलों ने दावा किया है कि तेज रफ्तार कार का पुलिस वाहन पीछा कर रहा था और इसी दौरान कार चालक ने पुलिस से बचने के लिए वाहन को तेज गति से भगाया। हालांकि, पुलिस ने अभी इस दावे की पुष्टि नहीं की है। 






By admin