• Fri. Oct 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कोटद्वार: ज़मानत के बाद मोहम्मद दीपक ने कहा, ‘मुझे फंसाया गया’

Byadmin

Oct 2, 2026


दीपक कश्यप उर्फ़ मोहम्मद दीपक (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज कैप्शन, दीपक कश्यप उर्फ़ मोहम्मद दीपक (फ़ाइल फ़ोटो) जनवरी महीने में एक मुस्लिम दुकानदार का पक्ष लेने के बाद चर्चा में आए थे

कोटद्वार विवाद में एसडीएम कोर्ट से ज़मानत मिलने के बाद मोहम्मद दीपक ने पुलिस कार्रवाई और ख़ुद पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है.

बीबीसी न्यूज़ हिन्दी से बातचीत में उन्होंने पूरे मामले को राजनीति से प्रेरित बताया और ख़ुद को फंसाए जाने का आरोप लगाया है.

उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल ज़िले के कोटद्वार में व्यापारी संजीव टोंक की शिकायत पर दीपक कुमार उर्फ़ ‘मोहम्मद दीपक’ को ज़िला पुलिस ने गिरफ़्तार किया था.

व्यापारी का आरोप है कि सोशल मीडिया पर उनकी एक टिप्पणी से नाराज़ होकर दीपक उनकी दुकान पर आए, उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी.

कोटद्वार एएसपी मनोज ठाकुर के मुताबिक़, “व्यापारी के साथ धक्का-मुक्की और गाली-गलौज की शिकायत मिली थी, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला रजिस्टर्ड किया गया. सुरक्षा के लिहाज से अभियुक्त दीपक कुमार को धारा 151 के तहत गिरफ़्तार किया गया.”

By admin