• Wed. Aug 26th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पटना में स्टूडेंट प्रदर्शन: बीपीएससी परीक्षाओं और ‘हाथी चले बाज़ार’ वाली कहावत पर क्या हुआ विवाद

Byadmin

Aug 26, 2026


स्टूडेंट और पुलिसकर्मी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, स्टूडेंट गांधी मैदान से सीएम आवास तक मार्च निकाल रहे थे

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 4 मिनट

बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार को गांधी मैदान से मुख्यमंत्री आवास तक मार्च निकाल रहे स्टूडेंट्स और पुलिस के बीच डाक बंगला चौराहे पर झड़प हुई.

इस दौरान पुलिस ने विद्यार्थियों पर वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया. कई मीडिया रिपोर्ट्स में विद्यार्थियों और पुलिसकर्मियों के घायल होने का भी दावा किया गया है.

विद्यार्थियों के कई बैरिकेड्स गिरा डालने के बाद कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया.

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा है कि हालात काबू में हैं और कुछ लोगों ने हिंसा भड़काने की कोशिश की थी जिसे रोक दिया गया.

वहीं विद्यार्थियों के मार्च को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी ने सवाल किया है कि “पूरा सिस्टम चरमरा रहा है और अब सत्ता में बैठे लोग क्या करेंगे.”

By admin