• Fri. Jun 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

परिमल नाथवानी कौन हैं, जिनके सामने झारखंड राज्यसभा चुनाव में ‘टूट’ गया इंडिया गठबंधन

Byadmin

Jun 19, 2026


परिमल नाथवानी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, एनडीए समर्थित उम्मीदवार परिमल नाथवानी ने झारखंड से राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को हराया

झारखंड में गुरुवार की शाम राज्यसभा की दो सीटों के लिए हुए चुनाव परिणाम घोषित हुए. इस चुनाव में एक सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत हुई है.

लेकिन चौंकाने वाला नतीज़ा दूसरी सीट पर दिखा जहां क्रॉस-वोटिंग के बीच एनडीए समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी परिमल नाथवानी ने शानदार जीत दर्ज की है.

नथवानी को 28 वोट मिले, जिसके बाद उन्हें विजेता घोषित किया गया. वहीं, कांग्रेस के उम्मीदवार प्रणव झा को 20 वोट मिले.

इस जीत के साथ ही परिमल नाथवानी चौथी बार राज्यसभा सदस्य के रूप में संसद पहुंचेंगे.

जीत के बाद परिमल नथवानी ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “राज्यसभा सदस्य के तौर पर चौथे कार्यकाल में सेवा करने का मौका मिलने पर मैं बहुत आभारी हूँ. यह पल मेरे लिए बहुत भावुक करने वाला है क्योंकि यह झारखंड से मेरा तीसरा कार्यकाल होगा.”

By admin