• Tue. May 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल के चुनाव नतीजों का विपक्ष की राष्ट्रीय राजनीति पर क्या असर हो सकता है?

Byadmin

May 5, 2026


राहुल गांधी और ममता बनर्जी

इमेज स्रोत, Getty Images

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के लिए बड़ा झटका हैं. जो पार्टी पिछले चुनावों में 215 सीटों पर जीतकर आई थी, वह इस बार सौ सीटें भी नहीं जीत पाई है.

इससे भी बड़ी बात यह है कि राज्य में उस पार्टी यानी बीजेपी को जीत मिली है, जिसका ममता बनर्जी और उनकी पार्टी मुखर विरोध करती रही है.

ममता बनर्जी केंद्र में सत्ता पर काबिज़ बीजेपी के विरोधियों के बीच इतना बड़ा चेहरा थीं कि उनके समर्थन में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी खड़े दिखे और बिहार में आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव भी.

लेकिन कई विपक्षी नेताओं के समर्थन के बाद भी ममता बनर्जी अपनी सत्ता बचाने में नाकाम रही हैं. यह न केवल एक अहम विपक्षी पार्टी के लिए झटका है, बल्कि इसका असर केंद्र के स्तर पर विपक्षी दलों के प्रभाव पर भी पड़ सकता है.

साल 2024 के लोकसभा चुनावों में केंद्र की मोदी सरकार और बीजेपी के ख़िलाफ़ बने ‘इंडिया ब्लॉक’ के बड़े चेहरे के तौर पर भी ममता बनर्जी को देखा जा रहा था, उन्होंने ही लालू प्रसाद यादव और उस समय विपक्षी गुट में रहे नीतीश कुमार को विपक्षी गठबंधन की पहली बैठक पटना में करने की सलाह दी थी.



By admin