• Tue. May 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल के नतीजे पर ममता बनर्जी से लेकर राहुल गांधी और ओवैसी क्या कह रहे हैं?

Byadmin

May 5, 2026


राहुल गांधी और असदुद्दीन ओवैसी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों पर राहुल गांधी से लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने बयान दिया है

पढ़ने का समय: 7 मिनट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार और बीजेपी की बंपर जीत सुर्ख़ियों में है.

चुनाव आयोग के मुताबिक़, विधानसभा की 293 सीटों पर आए परिणामों में बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज की है. विधानसभा में कुल 294 सीटें हैं और फाल्टा सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान होने वाला है.

वहीं 2021 के विधानसभा चुनावों में 200 से ज़्यादा सीटें जीतने वाली टीएमसी इस चुनाव में 80 सीटों पर सिमट गई है.

पश्चिम बंगाल के नतीजों पर एक ओर बीजेपी जश्न मना रही है तो दूसरी ओर टीएमसी और विपक्षी दलों के लिए इसे एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के चुनाव हारने के बाद अपनी पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बेईमानी से चुनाव जीतने का आरोप लगाया.



By admin