• Fri. May 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल चुनाव:: स्ट्रॉन्ग रूम क्या होते हैं, जिनके कारण पश्चिम बंगाल में टीएमसी और बीजेपी में छिड़ी है सियासी जंग

Byadmin

May 1, 2026


तमिलनाडु में पहले चरण के मतदान से पहले, निर्धारित बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन  और अन्य मतदान सामग्री भेजने की प्रक्रिया शुरू होने के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तैनात एक सुरक्षाकर्मी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, तमिलनाडु में मतदान से पहले, निर्धारित बूथों पर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और अन्य मतदान सामग्री भेजने की प्रक्रिया शुरू होने के दौरान स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर तैनात एक सुरक्षाकर्मी

पढ़ने का समय: 7 मिनट

पश्चिम बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान हुआ और इसके अगले दिन ईवीएम और पोस्टल बैलेट बॉक्स को रखने वाले स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर विवाद शुरू हो गया.

दूसरे चरण में राज्य की 142 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे. मतगणना 4 मई को होगी.

यह विवाद गुरुवार दोपहर से शुरू हुआ और शाम आते-आते कई जगहों पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेता, उनके समर्थक और प्रशासन-पुलिस के बीच बहस की वजह बन गया.

तृणमूल कांग्रेस के नेताओं ने स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर पुलिस और प्रशासन पर ‘धांधली’ के आरोप लगाए. बीजेपी ने जवाब में कहा कि ममता बनर्जी की पार्टी हार की आशंका से ऐसे आरोप लगा रही है.

ये सारा विवाद स्ट्रॉन्ग रूम को लेकर हुआ है. आइए जानते हैं कि स्ट्रॉन्ग रूम होते क्या हैं और इनके बारे में चुनाव आयोग के दिशा-निर्देश क्या हैं?

By admin