• Mon. May 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की बढ़त की ये हैं चार बड़ी वजहें

Byadmin

May 4, 2026


सोमवार को कोलकाता में सेंट्रल एवेन्यू स्थित पार्टी कार्यालय के बाहर, बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन भारतीय जनता पार्टी के समर्थक जश्न मनाते हुए

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, सोमवार को बंगाल विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच कोलकाता में पार्टी कार्यालय के बाहर भारतीय जनता पार्टी के समर्थक जश्न मनाते हुए

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को कवर करते हुए मैंने लोगों की आम शिकायतें सुनी थीं कि तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय नेता और उनके कार्यकर्ताओं की मनमानी बहुत बढ़ गई है.

लोग खुलकर बताते थे पार्टी कार्यकर्ताओं की सहमति के बिना कोई नया काम करना मुश्किल है.

इसके बावजूद टीएमसी के पक्ष में तर्क देने वाले कहते थे कि पश्चिम बंगाल में ग्रामीण, मुसलमान और महिलाएं ममता के साथ हैं.

ऐसे में सत्ता विरोधी लहर होते हुए भी ममता, यह चुनाव जीत जाएंगी. लेकिन अब तक आए चुनावी रुझान बताते हैं कि लोगों ने बदलाव का मन बना लिया था.

दरअसल, बदलाव की ज़मीन 2021 के विधानसभा चुनाव में ही बीजेपी ने तैयार कर दी थी. बीजेपी ने पिछले विधानसभा चुनाव में बंगाल में मुख्य विपक्षी पार्टी की हैसियत हासिल कर ली थी. तीन से 77 सीट तक पहुँच गई थी. ऐसे में बीजेपी बंगाल के लिए कोई बाहरी पार्टी नहीं थी.



By admin