• Sun. May 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल में मतगणना से पहले सियासी हलचल जारी, चुनाव आयोग ने लिया अहम फ़ैसला

Byadmin

May 3, 2026


ममत शुभेंदु

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, लोगों का ध्यान पाँचों चुनावी राज़्यों में सबसे ज़्यादा पश्चिम बंगाल पर है जहाँ वोटिंग के बाद भी सियासी घमासान जारी है (सांकेतिक तस्वीर)

पढ़ने का समय: 7 मिनट

पश्चिम बंगाल में शनिवार को बीजेपी और टीएमसी वोटों की गिनती के लिए सिर्फ़ केंद्र सरकार के कर्मचारियों को नियुक्त करने के मुद्दे पर आमने-सामने रहे.

वहीं चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर राज्य में अतिरिक्त ऑब्ज़र्वर नियुक्त करने का फ़ैसला लिया है.

दूसरी ओर शनिवार को केंद्रीय कर्मचारियों के मसले पर सुप्रीम कोर्ट के फ़ैसले को टीएमसी अपनी जीत बता रही है तो वहीं बीजेपी इसे ममता बनर्जी की हार बता रही है.

पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के लिए वोटिंग समाप्त हो चुकी है. पश्चिम बंगाल समेत देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में वोटों की गिनती 4 मई को होनी है.

लेकिन वोटों की गिनती से पहले पश्चिम बंगाल का सियासी घमासान शांत होता नहीं दिख रहा है.

By admin