पीटीआई, नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर जमैका, सूरीनाम और त्रिनिदाद और टोबैगो की नौ दिवसीय यात्रा पर शनिवार को रवाना हो गए। इस यात्रा का उद्देश्य कैरेबियन देशों के साथ भारत के रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करना है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि जयशंकर तीनों देशों के नेतृत्व से मुलाकात करेंगे। वह द्विपक्षीय संबंधों के साथ-साथ पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर इन देशों के अपने समकक्षों के साथ बातचीत करेंगे।
‘गिरमिटिया’ समुदायों के कारण इन देशों का भारत के साथ विशेष संबंध है। ‘गिरमिटिया’ लोग ब्रिटिश शासन के दौरान भारत से दक्षिण अफ्रीका, फिजी, मॉरीशस और कैरेबियाई द्वीपों में बागानों में काम करने के लिए भेजे गए मजदूर थे।
जयशंकर के इन देशों में प्रमुख व्यापारिक हस्तियों के साथ द्विपक्षीय बैठकें करने के साथ ही भारतीय समुदाय के सदस्यों से भी संवाद कर सकते हैं।