• Mon. Apr 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पश्चिम बंगाल में वामपंथी पार्टियों के वोटर रहे लोगों का रुझान किस दल की ओर?

Byadmin

Apr 27, 2026


पश्चिम बंगाल चुनाव
इमेज कैप्शन, दमदम उत्तर विधानसभा क्षेत्र में सीपीआई (एम) की उम्मीदवार दीपसीता धर (बाएं) कैंपेन के दौरान

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हर गली में और चौराहे पर बीजेपी-टीएमसी की मौजूदगी है.

इनके झंडे, बैनर और पोस्टर हर तरफ़ से दिखते हैं. लेकिन रविवार की शाम कोलकाता के दमदम उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कल्चर मोड़ पर नज़ारा बिल्कुल अलग था.

जहाँ तक नज़र जा रही थी, वहाँ तक लोग सीपीआई (एम) के लाल झंडे लिए खड़े थे. यहाँ से सीपीएम की उम्मीदवार दीपसीता धर रोड शो कर रही थीं. दीपसीता जेएनयू स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष भी रही हैं.

अपर्णा घोष एक सरकारी कर्मचारी हैं. वह इस रोड शो को अपने घर के दरवाज़े से देख रही हैं. उनसे मैंने पूछा कि पश्चिम बंगाल में लेफ़्ट बहुत कमज़ोर हो चुका है लेकिन इस रोड शो में अच्छी ख़ासी भीड़ है. इसके जवाब में अपर्णा कहती हैं, ”ये लड़की बहुत पढ़ी-लिखी है. समझदार है. मेरा मानना है कि बंगाल में टीएमसी का विकल्प लेफ्ट ही है.”

घोष कहती हैं, ”टीएमसी महिलाओं को हर महीने 1500 रुपये दे रही है और बीजेपी हर महीने 3000 रुपये देने का वादा कर रही है. क्या इससे बंगाल की महिलाएं सशक्त हो जाएंगी? इससे महिलाएं अपाहिज होंगी. महिलाओं को शिक्षा और काम चाहिए न कि ख़ैरात. ख़ैरात के दम पर पार्टियां लोगों को नागरिक नहीं अपना वोटर बना रही हैं.”

By admin