• Mon. Jul 7th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

पहले किडनैपिंग, फिर प्राइवेट पार्ट पर… एक्टर दर्शन केस की नकल कर गर्लफ्रेंड के लिए रची खौफनाक वारदात

Byadmin

Jul 7, 2025


बेंगलुरु में एक और अपहरण और मारपीट का मामला सामने आया है। कुशाल नामक एक युवक को 7-8 लोगों ने अगवा करके पीटा क्योंकि उसने ब्रेकअप के बाद अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड को अश्लील मैसेज भेजे थे। पुलिस के अनुसार आरोपी रेणुकास्वामी मर्डर केस से प्रभावित थे। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है।

डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। कुछ समय पहले बेंगलुरु से एक सनसनीखेज मामला सामने आया था। मशहूर एक्टर दर्शन ने अपने ही जबरा फैन रेणुकास्वामी को पहले किडनैप करवाया और फिर उसे बेरहमी से मौत के घाट उतरवा दिया। इस घटना के ठीक एक साल बाद बेंगलुरु से फिर ऐसा ही एक मामला सामने आया है।

बेंगलुरु में 7-8 लोगों ने मिलकर कुशाल नामक शख्स को अगवा किया और फिर सूनसान जगह पर ले जाकर उसे खूब मारा। आरोपियों ने कुशाल के प्राइवेट पार्ट तक को नहीं बख्शा।

यह भी पढ़ें- नींबू, नारियल और सिर कटी लाश… दहशत में आए लोग; पुलिस बोली- लगता है नरबलि दिया होगा

क्या है पूरा मामला?

कर्नाटक पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी रेणुकास्वामी मर्डर केस से प्रभावित थे और उन्होंने ठीक उसी की तर्ज पर कुशाल को निशाना बनाया था। मगर सवाल यह है कि आखिर कुशाल का गुनाह क्या था?

पुलिस के अनुसार,

कुशाल दो साल तक एक युवती के साथ रिलेशनशिप में था। हालांकि, कुछ महीने पहले दोनों का ब्रेकअप हो गया। युवती किसी और के साथ रिलेशनशिप में चली गई। इस कदम से नाराज होकर कुशाल ने युवती को अश्लील मैसेज करना शुरू कर दिया। युवती ने इसकी जानकारी अपने प्रेमी को दी। प्रेमी ने दोस्तों के साथ मिलकर रेणुकास्वामी मर्डर केस को दोहराने का प्लान बना लिया।

पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया

कुशाल को एक कार में किडनैप करके सूनसान जगह पर ले जाया गया। वहां, उसे खूब पीटा गया। आरोपियों ने कुशाल के प्राइवेट पार्ट पर भी जमकर लात-घूंसे बरसाए। पुलिस ने इस मामले पर एक्शन लेते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बेंगलुरु पुलिस ने 8 लोगों को हिरासत में लिया है और मामले पर कार्रवाई की जा रही है।

रेणुकास्वामी मर्डर केस

बता दें कि कन्नड़ सुपरस्टार दर्शन के एक फैन रेणुकास्वामी ने पवित्रा गौड़ा को अश्लील मैसेज भेजते हुए दर्शन से दूर रहने की धमकी दी थी, जिसके बाद दर्शन ने रेणुकास्वामी को किडनैप करवाया और बेरहमी के साथ उसका मर्डर करवा दिया। इस मामले में दर्शन और पवित्रा समेत 15 लोगों का नाम सामने आया था। पुलिस ने 11 जून 2024 को दर्शन को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें- बिहार वोटर लिस्ट मामले पर होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई , राजद की याचिका और सिब्बल-सिंघवी की दलील पर SC ने क्या कहा?

By admin