• Thu. Jul 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पहले विश्व युद्ध के हज़ारों भूले-बिसरे पंजाबी सैनिकों को पहली बार मिल रही है पहचान

Byadmin

Jul 9, 2026


प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अविभाजित भारत (वर्तमान भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश) से लगभग 14 लाख लोग ब्रिटिश भारतीय सेना में थे

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अविभाजित भारत (वर्तमान भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश) से लगभग 14 लाख लोग ब्रिटिश भारतीय सेना में थे (फ़ाइल फ़ोटो)

भारत की आज़ादी और बंटवारे के पहले यहां के हज़ारों सैनिकों ने पहले विश्व युद्ध में ब्रिटेन के लिए लड़ते हुए अपनी जांन गंवाई थी. अब इन सैनिकों को आधिकारिक तौर पर पहली बार मान्यता दी जा रही है और रिकॉर्ड में उनका नाम शामिल किया जा रहा है.

शोधकर्ताओं ने ब्रिटिश भारतीय सेना के ऐसे 9,909 सैनिकों के नाम तलाशे हैं, जिन्हें अब कॉमनवेल्थ वार ग्रेव्स कमीशन यानी राष्ट्रमंडल युद्ध क़ब्र आयोग (सीडब्ल्यूजीसी) के मृतकों के डेटाबेस में जोड़ा जा रहा है.

ब्रिटेन के स्वयंसेवकों ने प्रथम विश्व युद्ध के तुरंत बाद बनाए गए विशिष्ट रजिस्टरों में नाम खोजने के लिए पंजाब में कई वर्षों तक काम किया.

अब उन ब्रिटिश सैनिकों के वंशजों को खोजने का काम चल रहा है जिनके पूर्वजों ने सेना में सेवाएं दीं और अपनी जान गंवाई.

ब्रिटेन के लेस्टर में दांतों के डॉक्टर सनी पलाही कहते हैं, “यह साइकिल पूरा हो गया है. अब मैं पहले से कहीं अधिक संतुष्ट महसूस कर रहा हूँ,.”

By admin