• Mon. Jun 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान की नई हैंगोर पनडुब्बी कितनी ताक़तवर?

Byadmin

Jun 15, 2026


पाकिस्तान और चीन के बीच रक्षा सहयोग के तहत विकसित, पीएनएसएम हैंगोर एडवांस्ड कॉम्बैट सिस्टम, नए सेंसर, एयर इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (एआईपी) टेक्नोलॉजी और बेहतर स्टील्थ फीचर्स से लैस है

इमेज स्रोत, Pakistan Navy

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान और चीन के बीच रक्षा सहयोग के तहत बनी हैंगोर पनडुब्बी में कई नए फ़ीचर हैं

पाकिस्तान नौसेना की पहली हैंगोर श्रेणी की पनडुब्बी कराची बंदरगाह पर पहुंच गई है, लेकिन यह केवल एक नई पनडुब्बी का आगमन नहीं है, बल्कि एक ऐसे नाम की वापसी भी है जो पाकिस्तान के नौसैनिक इतिहास का हिस्सा है.

‘हैंगोर’ एक प्रकार की शार्क है जो चुपचाप अपने शिकार का पीछा करती है, सही अवसर का इंतज़ार करती है और फिर अचानक हमला करती है.

अब, लगभग 55 साल बाद, उसी नाम की एक ‘नई और आधुनिक’ पनडुब्बी पाकिस्तान के पनडुब्बी बेड़े में शामिल हो गई है.

पाकिस्तान नौसेना के अनुसार, पाकिस्तान और चीन के बीच रक्षा सहयोग के तहत विकसित ‘पीएनएसएम हैंगोर’ उन्नत युद्ध प्रणालियों, नए सेंसर, एयर-इंडिपेंडेंट प्रोपल्शन (एआईपी) तकनीक और बेहतर स्टील्थ विशेषताओं से लैस है.

By admin