• Sun. May 3rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर का कूटनीति में क़द कैसे बढ़ता चला गया?

Byadmin

May 3, 2026


Asim Munir

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के फ़ील्ड मार्शल आसिम मुनीर ईरान के साथ शांति वार्ताओं में भी शामिल रहे हैं

नवंबर 2022 में जब आसिम मुनीर को थ्री-स्टार जनरल के ओहदे से प्रमोट कर पाकिस्तानी सेना का प्रमुख बनाया गया था तो उस समय देश राजनीतिक अस्थिरता का शिकार था.

उसी वक़्त एक सफल अविश्वास प्रस्ताव के ज़रिए सत्ता से बेदख़ल किए गए इमरान ख़ान देश में ‘हक़ीक़ी (असली) आज़ादी’ का आंदोलन चला रहे थे.

यह वह समय था जब पूर्व प्रधानमंत्री के समर्थक सड़कों पर अपने नेता की सत्ता से बेदख़ली के ख़िलाफ़ प्रदर्शन कर रहे थे,जबकि इमरान ख़ान सीधे तौर पर सेना पर पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ़ (पीटीआई) की सरकार को ख़त्म करने के आरोप लगा रहे थे.

इन हालात में सेना के नए प्रमुख बनने वाले जनरल आसिम मुनीर को पीटीआई समर्थकों की तरफ़ से सोशल मीडिया पर भी कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ा था. पाकिस्तान की फ़ौज और उस वक़्त की सरकार की तरफ़ से इमरान ख़ान और पीटीआई के आरोपों का बार-बार खंडन किया गया.

राजधानी में स्थित इस्लामाबाद हाईकोर्ट के कैंपस से पूर्व प्रधानमंत्री इमरान ख़ान की गिरफ़्तारी के नतीजे में 9 मई 2023 को देश में बड़े पैमाने पर हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए. इन प्रदर्शनों के दौरान रावलपिंडी स्थित पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय (जीएचक्यू) सहित दूसरे सैन्य प्रतिष्ठानों को प्रदर्शनकारियों ने निशाना बनाया था.

By admin