• Wed. Apr 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान के यूएई को क़र्ज़ चुकाने से रिश्तों में दरार की अटकलें क्यों तेज़ हो गई हैं?

Byadmin

Apr 22, 2026


यूएई के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाह्यान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, यूएई के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाह्यान और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ़

लंबे समय से पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के बीच बेहद करीबी संबंध रहे हैं. लेकिन हाल के दिनों में इन रिश्तों पर सवाल उठने लगे हैं.

इन अटकलों की शुरुआत पाकिस्तान के हालिया फैसले से हुई, जिसमें उसने यूएई को जमा क़र्ज़ राशि लौटाने का निर्णय लिया.

इससे पहले ऐसी जमा राशि लौटाने की समय सीमा आगे बढ़ा दी जाती थी.

दोनों पक्षों ने सार्वजनिक तौर पर किसी भी मतभेद से इनकार किया है. पाकिस्तान ने तनाव की अटकलों को खारिज करते हुए कहा है कि रिश्ते मजबूत बने हुए हैं.

लेकिन इस राशि को लौटाने का समय और उसका आकार पाकिस्तान के मीडिया में नई अटकलों को बढ़ा रहा है.

By admin