• Mon. Nov 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पाकिस्तान: ’15 हज़ार का सिलेंडर 24 हज़ार में बिक रहा’, डबल रेट देने को क्यों मजबूर हैं लोग?

Byadmin

Nov 9, 2026


सिलेंडर

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान में लोगों को सरकारी क़ीमत से लगभग दोगुने दाम पर गैस ख़रीदनी पड़ रही है

नोट: ख़बर में रुपये का मतलब पाकिस्तानी रुपये से है.

पाकिस्तान में रसोई गैस की सरकारी क़ीमत और बाज़ार में मिलने वाली क़ीमत में बहुत अंतर आ गया है. इस वजह से लोगों को सरकारी क़ीमत से लगभग दोगुने दाम पर गैस ख़रीदनी पड़ रही है.

इस्लामाबाद के रहने वाले मुहम्मद सग़ीर भी ऐसे ही एक ग्राहक हैं.

सरकारी संस्था ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (ओजीआरए) के मुताबिक़, एलपीजी की क़ीमत क़रीब 295 पाकिस्तानी रुपये प्रति किलो है. लेकिन मुहम्मद सग़ीर ने हाल ही में 12 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 6,500 रुपये में ख़रीदा. यानी उन्हें एक किलो गैस के लिए 550 रुपये से ज़्यादा देने पड़े.

मुहम्मद सग़ीर को नहीं पता कि उन्हें सरकारी क़ीमत पर एलपीजी कहां मिल सकती है या उन्हें उस क़ीमत पर गैस मिल भी सकती है या नहीं. लेकिन वह जानते हैं कि पिछले कुछ हफ़्तों से लगातार बढ़ रही गैस की क़ीमतों का उनके घर के ख़र्च पर कितना बुरा असर पड़ा है.

By admin