• Sat. Jul 26th, 2025

24×7 Live News

Apdin News

पिछले छह सालों में कितने लोगों ने छोड़ी भारतीय नागरिकता? सरकार ने संसद में दी जानकारी

Byadmin

Jul 25, 2025


केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि 2024 में दो लाख से अधिक भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी जो 2023 से कम है। विदेश राज्यमंत्री ने राज्यसभा में पिछले छह वर्षों के आँकड़े पेश किए जिनमें 2022 में सबसे अधिक 2.25 लाख लोगों ने नागरिकता छोड़ी। 2020 में 85 हजार लोगों ने नागरिकता छोड़ी थी जिसके बाद यह संख्या लगातार बढ़ रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बड़ी संख्या में हर वर्ष लाखों भारतीय नागरिकता छोड़ कर दूसरे देश में बस रहे हैं। इस बीच केंद्र सरकार ने संसद में बताया कि साल 2024 में भी दो लाख से अधिक लोगों ने भारत की नागरिता छोड़ी है।

हालांकि, ये आंकड़ा साल 2023 के मुकाबले कम है। बता दें कि राज्यसभा में एक सवाल के जवाब में आंकड़े की जानकारी देते हुए सरकार ने बताया कि इन आंकड़ों में पिछले छह साल का डाटा शामिल है। आंकड़ों से पता चलता है कि गत वर्षों में भारतीय नागरिकता छोड़ने वालों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है।

विदेश राज्यमंत्री ने दी जानकारी

जानकारी दें कि विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने राज्यसभा में आंकड़ा पेश करते हुए बताया कि साल 2024 में 2 लाख छह हजार, साल 2023 में 2,16, 219 लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है।

इसके अलावा साल 2022 में कुल 2 लाख 25 हजार लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है। इसके अलावा साल 2021 में 1 लाख 63 हजार से अधिक लोगों ने भारत की नागरिकता छोड़ी है। साल 2020 की बात करें तो इस वर्ष 85 हजार लोगों ने नागरिता छोड़ी और साल 2019 में कुल 1 लाख 44 हजार लोगों ने भारतीय नागरिता छोड़ी है।

2020 के बाद नागरिता छोड़ने वालों का बढ़ रहा आंकड़ा

राज्यसभा में पेश डाटा में बताया गया कि साल 2023 में के मुकाबले साल 2024 में थोड़ी गिरावट देखने को मिला है। वहीं, बीते तीन वर्षों में ये आंकड़ा दो लाख के पार बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: थर-थर कांपेंगे दुश्मन! ड्रोन से दागे मिसाइल, भारत ने ULPGM-V3 मिसाइल का किया सफल परीक्षण

यह भी पढ़ें: 

By admin