• Thu. Jul 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम नरेंद्र मोदी ने सीजेपी के आंदोलन के बीच की ये घोषणा, सीजेपी ने दिया ये जवाब

Byadmin

Jul 23, 2026


नरेंद्र मोदी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, युवाओं के आंदोलन के बीच पीएम मोदी ने पहली बार उनकी चिंताओं पर कुछ कहा है

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 2 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है.

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक के दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए सरकार ने फास्ट-ट्रैक अदालतें स्थापित करने का फ़ैसला किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ”इस संबंध में निर्देश दे दिए गए हैं कि संबंधित विभाग आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें. विद्यार्थियों के हितों को सुरक्षित करने के लिए, सरकार की ओर से लिए जा रहे फ़ैसलों की कड़ी में ये एक अहम क़दम है. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

प्रधानमंत्री का यह बयान प्रश्नपत्र लीक समेत विभिन्न परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर छात्रों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच आया है.

मंगलवार को एनडीए के सांसदों की बैठक को संबोधित करते हुए भी प्रधानमंत्री ने सांसदों से युवाओं तक पहुंचने और उनकी चिंताओं को सुनने की अपील की थी. उन्होंने इस बात पर ज़ोर दिया था कि प्रश्नपत्र लीक जैसी अनियमितताओं में शामिल लोगों को सख़्त से सख़्त सज़ा मिलनी चाहिए.

By admin