डिजिटल डेस्क, गंगटोक। एनएचपीसी तीस्ता स्टेज-6 जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में फंसे श्रमिकों की तलाश के लिए राहत एवं बचाव अभियान गुरुवार देर रात तक लगातार जारी रहा। बचाव दलों ने अत्यंत चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच अभियान को जारी रखते हुए शेष लोगों की तलाश के प्रयास तेज कर दिए हैं।

रात लगभग 10 बजे पश्चिम बंगाल के आसनसोल से ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की दूसरी विशेष बचाव टीम घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत अभियान में शामिल हो गई। विभिन्न एजेंसियों की टीम समन्वय के साथ मध्यरात्रि तक लगातार राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं।
अब तक 22 के शव बरामद
ताजा जानकारी के अनुसार, सुरंग से अब तक 22 मृतकों के शव बरामद किए जा चुके हैं। शेष लोगों की तलाश के लिए विशेष बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं।
नामची जिला प्रशासन तथा संबंधित सभी एजेंसियां स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। साथ ही, बचाव कार्य में जुटी टीमों और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता प्रदान की जा रही है।
3 लोगों की तलाश जारी
बता दें कि हादसा सोमवार दोपहर को टनल के अंदरमिथेन गैस रिसाव होने के कारण हुई थी। सोमवार से बचाव और आउद्धार कार्य लगातार चल रही है। एनएनपीसी केआधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार टनल के अंदर 25 लोग फंसे हुए थे, गुरुवार सुबह से बांकि के तीन लोगों की तलाशी में टीम जुटी हुई है।