• Sat. Apr 18th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं देश की सभी माताओं और बहनों से माफ़ी चाहता हूं’

Byadmin

Apr 18, 2026


पीएम का राष्ट्र के नाम संबोधन

इमेज स्रोत, Narendra Modi

पढ़ने का समय: 6 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के नाम अपने संबोधन में नारी शक्ति वंदन अधिनियन संशोधन विधेयक पास नहीं होने पर दुख जताया है.

उन्होंने कहा कि देश की करोड़ों महिलाओं के सपनों को कुचल दिया गया है.

पीएम मोदी ने कहा, “हमारे भरसक प्रयासों के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए. नारी शक्ति वंदन अधिनियम में संशोधन नहीं हो पाया. मै सभी माताओं, बहनों से माफ़ी चाहता हूं.”

उन्होंने विपक्षी नेताओं पर हमला करते हुए कहा, “कुछ लोगों के लिए दल से बड़ा कुछ नहीं होता.”

पीएम ने कहा, “देश की करोड़ों महिलाओं की नज़र संसद पर थी. मुझे भी देखकर दुख हुआ कि नारी शक्ति का ये प्रस्ताव जब गिरा तो कांग्रेस, सपा, टीएमसी, डीएमके जैसी परिवारवादी पार्टियां ख़ुशियां मना रही थीं.”

By admin