• Mon. May 11th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी ने सोना न ख़रीदने और खाने का तेल कम इस्तेमाल करने की अपील क्यों की?

Byadmin

May 11, 2026


पीएम मोदी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, पीएम मोदी ने तेलंगाना के सिकंदराबाद में एक रैली में कई अपील की हैं

पढ़ने का समय: 5 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को तेलंगाना के दौरे पर थे. हैदराबाद में जहां उन्होंने एक सरकारी समारोह में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की वहीं सिकंदराबाद में एक जनसभा को संबोधित किया.

सिंकदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने लोगों से विदेशी मुद्रा बचाने की अपील की. इसके लिए उन्होंने कई रास्ते भी बताए हैं.

पीएम मोदी ने इस दौरान एक साल तक सोना न ख़रीदने और खाने का तेल कम इस्तेमाल करने की अपील की.

कांग्रेस ने पीएम मोदी के बयान की निंदा की है. कांग्रेस का कहना है कि पीएम मोदी अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आपातकालीन क़दम उठाने की जगह जनता को ही मुश्किल में डाल रहे हैं.

पीएम मोदी ने जनसभा में कहा, “सप्लाई चेन की इन मुश्किलों के बीच पिछले दो महीने से ही हमारे पड़ोस में इतना बड़ा युद्ध चल रहा है. इसका असर पूरी दुनिया पर पड़ा है और भारत पर तो और भी गंभीर असर पड़ा है.”

By admin