• Wed. May 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पीएम मोदी विदेश दौरे पर पत्रकारों के सवाल क्यों नहीं लेते हैं, जानिए पूरा विवाद

Byadmin

May 20, 2026


इटली

इमेज स्रोत, @narendramodi

इमेज कैप्शन, इटली के दौरे पर वहां की प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के यूरोप दौरे में प्रेस के सवाल न लेने के फ़ैसले पर विवाद हो रहा है.

इन विवादों को सुलझाने के लिए विदेश मंत्रालय ने भारत के लोकतंत्र का बचाव किया है. पीएम मोदी के इस दौरे में दूसरी बार था, जब इन मुद्दों पर सरकार को सफ़ाई देनी पड़ी.

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनस गार स्टोरे के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान नॉर्वे की एक महिला पत्रकार ने प्रधानमंत्री मोदी से मीडिया के सवालों का जवाब देने का आग्रह किया था. लेकिन पीएम मोदी ने कोई सवाल नहीं लिया था.

यूरोपीय देशों में विदेशी नेता से सवाल पूछना पुरानी परंपरा का हिस्सा है.

नॉर्वे की महिला पत्रकार हेला लेंग ने विदेश मंत्रालय की ब्रीफ़िंग में भी मानवाधिकारों को लेकर सवाल उठाए. इस पर विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भारत एक सिवलाइजे़शनल नेशन है.

By admin