• Fri. Oct 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पुतिन ने दी चेतावनी, कैलिनिनग्राद को रूस से काटने की कोशिश हुई तो परमाणु हथियारों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

Byadmin

Oct 2, 2026


पुतिन

इमेज कैप्शन, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की चेतावनी के जवाब में नेटो ने उन्हें परमाणु धमकी देना बंद करने को कहा है

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि अगर रूस को लगता है कि उसके बाल्टिक क्षेत्र में स्थित कैलिनिनग्राद पर सीधे हमला हुआ है, तो वह अपने पास मौजूद सभी हथियारों का इस्तेमाल करेगा.

पुतिन ने जोर देकर कहा कि रूस ” किसी को धमकी नहीं दे रहा” है. वह सिर्फ पश्चिमी नेताओं के उन बयानों का जवाब दे रहा है, जिनमें कहा गया है कि रूस 2029 या 2030 तक युद्ध की तैयारी कर रहा है.

इस पूरे सप्ताह रूस ने नेटो पर अपने क्षेत्र की नाकाबंदी की तैयारी करने का आरोप लगाया है.

कैलिनिनग्राद लिथुआनिया और पोलैंड के बीच स्थित है. रूस ने चेतावनी दी है कि अगर पश्चिम ने कैलिनिनग्राद को रूस के बाकी हिस्सों से काटने की कोशिश की, तो वह परमाणु हथियारों के इस्तेमाल के लिए भी तैयार रहेगा.

नेटो ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की है. उसने जोर देकर कहा है कि वह एक रक्षात्मक गठबंधन है और रूस से अपनी “परमाणु धमकियां” बंद करने को कहा है.

हाल के महीनों में पश्चिमी सहयोगियों को तथाकथित हाइब्रिड युद्ध की घटनाओं में तेजी का सामना करना पड़ा है, जिनके पीछे रूस का हाथ होने का आरोप लगाया गया है. खास तौर पर पोलैंड और बाल्टिक देशों में ऐसी घटनाएं बढ़ी हैं.

पिछले हफ्ते ही पोलैंड ने कहा था कि रूस का एक हेलिकॉप्टर कैलिनिनग्राद से लगे उसके इलाके में घुस आया था. वहीं, लिथुआनिया ने कहा था कि उसके लोग रूस की वजह से “लगातार खतरा महसूस कर रहे हैं”. इसकी एक वजह ड्रोन का उसके हवाई क्षेत्र में दाखिल होना भी है.

By admin