• Sat. Aug 1st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पेपर लीक के ख़िलाफ़ लाया गया लोक परीक्षा बिल कितना लीक प्रूफ़ साबित होगा

Byadmin

Aug 1, 2026


नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, नीट-यूजी परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद सरकार ने नया लोक परीक्षा बिल (संशोधित) पारित किया है

लोकसभा से पारित होने के एक दिन बाद, लोक परीक्षा संशोधन विधेयक, 2026 को गुरुवार को राज्यसभा में चर्चा के बाद पारित कर दिया गया.

विधेयक में पेपर लीक के मामलों में कड़ी सज़ा और फास्ट ट्रायल कोर्ट का प्रावधान है.

बिल पारित होने के कुछ ही घंटों बाद गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर कहा, “पेपर माफ़िया, पेपर लीक गैंग या देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी गिरोह को बख़्शा नहीं जाएगा.”

उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने सख़्त क़ानून लाने का अपना वादा पूरा किया है.

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम एक भरोसेमंद शिक्षा व्यवस्था बनाने की दिशा में लगातार क़दम उठा रहे हैं. चाहे टास्क फोर्स का गठन हो, फास्ट ट्रैक कोर्ट हों या राज्यों से सुझाव लेना. शिक्षा क्षेत्र में देशव्यापी सुधार अब अनिवार्य हो गया है और इस दिशा में काम जारी रहेगा”

By admin