• Fri. May 22nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पैकेज्ड फ़ूड के दौर में कैसे तय करें खाने की सही मात्रा? थाली परोसते वक़्त रखें इन बातों का ख़्याल

Byadmin

May 22, 2026


दुनिया के विकसित से लेकर विकासशील देशों तक में थाली में परोसे जाने वाले भोजन की मात्रा बढ़ गई है

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, दुनिया भर में थाली में परोसे जाने वाले भोजन की मात्रा बढ़ गई है

यूं तो सब जानते हैं कि गर्मी में खाने की मात्रा का सबसे ज़्यादा ध्यान रखना चाहिए, कम व हल्का भोजन आपको हेल्दी रख सकता है. मगर दुनिया के विकसित से लेकर विकासशील देशों तक में थाली में परोसे जाने वाले भोजन की मात्रा बढ़ गई है.

विशेषज्ञों का मानना है कि ऐसा बीते 50 साल के दौरान हुआ है. अब बाज़ार में बड़े साइज़ का सोडा और बड़े बर्गर इसकी मिसाल हैं.

अमेरिका में 1980 के दशक से यह बदलाव दिखाई देने लगा था.

एक अध्ययन के अनुसार, अगर प्लेट में दोगुनी मात्रा का भोजन परोसा जाए तो लोग अपनी भूख से 35% ज़्यादा खाना खा लेते हैं. ज़ाहिर है कि इसका सीधा असर मोटापे की दर पर भी पड़ रहा है.

बीबीसी हिंदी के व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

By admin