• Sat. Oct 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

पोर्शे ने मिशन एस कॉन्सेप्ट से उठाया पर्दा:911 से ऊपर पोजीशन होगी नई मिड-इंजन सुपरकार, जानें क्या हैं खूबियां – Porsche Mission S Concept Revealed: Previews Upcoming Mid-engine Supercar Positioned Above The 911

Byadmin

Oct 17, 2026


Porsche Mission S Concept Revealed: Previews Upcoming Mid-Engine Supercar Positioned Above the 911

Porsche Mission S
– फोटो : Porsche

विस्तार

लग्जरी स्पोर्ट्स कार निर्माता कंपनी पोर्शे (Porsche) ने अपनी नई Mission S कॉन्सेप्ट से आधिकारिक तौर पर पर्दा उठा दिया है। यह कॉन्सेप्ट मॉडल कंपनी की अगली मिड-इंजन सुपरकार की पहली झलक पेश करता है। खास बात यह है कि इसे किसी वन-ऑफ हाइपरकार के रूप में नहीं बल्कि 911 से ऊपर पोजीशन किया गया है। पोर्शे का कहना है कि इस प्लेटफॉर्म को भविष्य में उसके परमानेंट पोर्टफोलियो का हिस्सा बनाया जाएगा, जो ब्रांड की आने वाली डिजाइन भाषा की नींव भी रखेगा।


 

Mission S के एक्सटीरियर डिजाइन और लुक में क्या खास दिया गया है?

इस सुपरकार के डिजाइन में पोर्शे के पुराने और आइकॉनिक मॉडलों की झलक साफ दिखाई देती है:


  • फ्रंट और रूफ डिजाइन: आगे की तरफ इसमें एक नीची नाक (Low nose), गोल हेडलाइट्स और स्लिम एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। बोनट से ऊंचे उठे हुए ‘टारपीडो’ फेंडर्स दिए गए हैं, जो ड्राइवर को गाड़ी के कोनों और पहियों की स्थिति का अंदाजा लगाने में मदद करते हैं। इसके अलावा छत के अगले हिस्से पर एक बड़ा एयर इंटेक दिया गया है।

  • विंटेज कारों से प्रेरणा: इसका रूफलाइन Porsche 959 से प्रेरित है, रियर बॉडीवर्क 911 GT1 की याद दिलाता है, और इसके पहियों का ‘टेलीफोन-डायल’ डिजाइन 928 मॉडल से लिया गया है। पीछे की तरफ नैरो स्प्लिट टेललाइट्स, एक्टिव रियर विंग, बड़ा डिफ्यूजर और इंजन बे के ऊपर एक कूलिंग फैन दिया गया है, जो लीजेंड्री 917 से प्रेरित है।

 

इस सुपरकार के इंटीरियर और केबिन में क्या नया देखने को मिलता है?

केबिन के मामले में Mission S पूरी तरह से क्लासिक 550 Spyder और 356 मॉडल से प्रेरित है:


  • डैशबोर्ड और लेआउट: डैशबोर्ड और दरवाजों पर दो कनेक्टिंग लाइनें दौड़ती हैं। सीटों के सेंट्रल पैनल में इंटीग्रेटेड सीटबेल्ट बकल दिया गया है, और पूरे केबिन में सफेद, ग्रे और लाल कलर स्कीम का इस्तेमाल किया गया है।

  • डिजिटल और एनालॉग का मेल: स्टीयरिंग व्हील के पीछे पांच गोल इंस्ट्रूमेंट्स दिए गए हैं, जिनमें एक एनालॉग रेव काउंटर भी शामिल है। इसके पीछे डिजिटल डिस्प्ले हैं, जो ड्राइविंग मोड के हिसाब से बदलते हैं। आधुनिक टचस्क्रीन के बजाय इसमें फिजिकल बटन, स्विच और एपल मैगसेफ कंपैटिबल एक रिट्रैक्टेबल स्मार्टफोन होल्डर दिया गया है, जिससे फोन ही नेविगेशन और अन्य जानकारियां संभालता है।

By admin