• Wed. May 27th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘प्यासे को पानी जरूर पिलाएं’, भारत के कई हिस्सों में लू के प्रकोप के बीच पीएम मोदी की लोगों से अपील

Byadmin

May 27, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नागरिकों से देश भर में बढ़ते तापमान के प्रति सावधानी बरतने की अपील की। उन्होंने लोगों को सलाह दी कि वे खुद को हाइड्रेटेड रखें, बाहर निकलते समय अपने साथ पानी रखें और जरूरतमंदों की मदद करें। कई राज्य अभी भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर की गई पोस्ट में पीएम मोदी ने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे मौसम की इन चरम स्थितियों के कारण रोजमर्रा की जिंदगी में मुश्किलें और बढ़ गई हैं।

‘जितना हो सके उतनी सावधानियां बरतें’

उन्होंने लिखा, “देश के अलग-अलग हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है और इसके साथ ही रोजमर्रा की जिंदगी में गर्मी के कारण होने वाली कई मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। मैं अपने सभी साथी नागरिकों से आग्रह करता हूं कि वे जितना हो सके, उतनी सावधानियां बरतें।”

‘प्यासे को पानी जरूर पिलाएं’

प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, “कृपया खुद को हाइड्रेटेड रखें और घर से बाहर निकलते समय अपने साथ पानी जरूर रखें। ऐसे मौसम में आपकी संवेदनशीलता भी बहुत बड़ा सहारा बनती है। यदि संभव हो तो किसी भी प्यासे व्यक्ति को एक गिलास पानी जरूर पिलाएं।

पीएम मोदी ने इन लोगों की सराहना

उन्होंने उन लोगों की भी सराहना की, जो राहगीरों के लिए अपने घरों और दुकानों के बाहर पीने का पानी रखते हैं। उन्होंने आगे लिखा, “मैं उन लोगों की भी सराहना करता हूं जो अपने घरों और दुकानों के बाहर घड़ों में पानी रखते हैं, ताकि कोई भी उससे पानी पी सके।”

By admin