• Sat. Oct 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

प्रदर्शन से ठीक पहले कैसा है जंतर-मंतर का हाल, तस्वीरों में देखें

Byadmin

Oct 10, 2026


दिल्ली

इमेज कैप्शन, कई तस्वीरों में बैरिकेडिंग, भारी पुलिस बल और पुलिस की वैन भी दिखाई दे रही हैं

कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से पहले दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर और इसके आसपास के इलाक़ों में तैनाती और पाबंदियां बढ़ा दी हैं.

न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने कुछ तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें भारी पुलिस बल, सुरक्षा बल और पुलिस वैन दिखाई दे रही हैं.

दरअसल, सीजेपी के नेतृत्व में हो रहे इस प्रदर्शन के लिए इजाज़त नहीं मिली थी. हालांकि, सीजेपी नेताओं का कहना है कि वो जंतर-मंतर पहुंचेंगे.

पार्टी के सह-संयोजक आशुतोष रांका ने शुक्रवार रात को कहा था कि वो इतिहास बनाएंगे.

आशुतोष रांका ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा था, “डियर कॉकरोचेज! मुझे गर्व है कि हम सबने अब तक कितना लंबा सफ़र तय किया है. चाहे कुछ भी हो जाए, हम इतिहास ज़रूर रचेंगे!”

उन्होंने लिखा, “बस एक बात याद रखना – हाथ में संविधान और दिल में गांधी. कुछ भी हो जाये, हाथ हमारा नहीं उठेगा. भारत माता की जय.”

उनके अलावा, सीजेपी के फ़ाउंडर अभिजीत दीपके, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण, सामाजिक-राजनीतिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा और जाने-माने यूट्यूबर ध्रुव राठी ने भी लोगों से जुटने की अपील की है.

जंतर मंतर

जंतर मंतर

जंतर मंतरजंतर मंतर

जंतर मंतर

By admin