• Fri. Oct 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

प्रधानमंत्री मोदी का कांग्रेस पर तंज़ और बैलट बनाम ईवीएम की बहस

Byadmin

Oct 29, 2026


नरेंद्र मोदी ने एमएलएसी चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा है

इमेज कैप्शन, नरेंद्र मोदी ने एमएलएसी चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस पर निशाना साधा है

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 9 मिनट

चार राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर हुए चुनावों में बीजेपी नेतृत्व वाले एनडीए के अधिकतर सीटें जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक्स पर पोस्ट करते हुए विपक्षी कांग्रेस पार्टी पर चुटकी ली.

नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा, “चुनाव बैलट पेपर से हुए, अंदाज़ा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती होंगी.”

बुधवार शाम जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये पोस्ट किया था तब तक कांग्रेस को एमएलसी चुनाव में एक भी सीट नहीं मिली थी.

हालांकि, बाद में कांग्रेस ने महाराष्ट्र की नागपुर सीट जीत ली.

उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, महाराष्ट्र और बिहार में हुए एमएलसी चुनावों में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन ने 28 में से 16 सीटों पर जीत हासिल की है.

By admin