पीटीआई, नई दिल्ली। नेटफ्लिक्स के सह-सीईओ टेड सारंडोस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। दोनों ने भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की अपार संभावनाओं पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत में स्टोरी टेलिंग या कहानी सुनाने और रचनात्मक प्रतिभा का असाधारण भंडार है, जिसका उपयोग देश को कंटेंट निर्माण के वैश्विक केंद्र के रूप में मजबूत करने के लिए किया जा सकता है।
प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया, टेड सारंडोस से मिलकर खुशी हुई। भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की अपार संभावनाओं पर चर्चा की।
नेटफ्लिक्स इंडिया ने पोस्ट किया, भारत में नेटफ्लिक्स के 10 साल पूरे होने का जश्न! हमारे सह सीईओ टेड सारंडोस के लिए प्रधानमंत्री मोदी से मिलना सम्मान की बात थी। इस मुलाकात में भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को ग्लोबल स्तर पर ले जाने के साझा विजन पर चर्चा हुई।
ओटटी की दिग्गज कंपनी ने नेटफ्लिक्स इंडिया स्टोरीटेलिंग इनिशिएटिव लांच करने की घोषणा की है। इससे देश के क्रिएटिव टैलेंट की अगली पीढ़ी को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।