• Fri. Apr 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘प्रमुख माँग मान ली गई है’ बताया नोएडा प्रशासन ने लेकिन क्यों मज़दूरों में अब भी है डर और निराशा?

Byadmin

Apr 16, 2026


अपने परिवार के लोगों के साथ शहनाज़ हमें नोएडा फेज़ 2 पुलिस स्टेशन के बाहर म‍िलीं
इमेज कैप्शन, अपने परिवार के लोगों के साथ शहनाज़ हमें नोएडा फेज़ 2 पुलिस स्टेशन के बाहर म‍िलीं

इस हफ़्ते नोएडा में हुई हिंसक घटनाओं के बाद वहां के प्रशासन की तरफ़ से कई क़दम उठाए गए हैं. इन क़दमों में नोएडा में मज़दूरी बढ़ाने का एलान, औद्योगिक इलाकों में बढ़ी हुई मज़दूरी की जानकारी वाले बोर्ड लगाना और फ़ैक्ट्रियों के अंदर काम की हालत सुधारने के वादे शामिल हैं.

इसके अलावा सोमवार को हुए तोड़फोड़ वाले प्रदर्शनों के पीछे ‘साज़िश’ तलाशने के लिए पुलिस की मुहिम जारी है.

नोएडा के असंगठित मज़दूरों की कामकाज से लेकर उनके रहने-सहने की हालात की पड़ताल करते हुए बीते मंगलवार यानी 14 अप्रैल को दोपहर के करीब दो बजे नोएडा के फेज़ 2 पुलिस थाने के बाहर हमें शहनाज़ पुलिस से बात करने की कोशिश करती नज़र आईं.

क्या बात है, हमारे यह पूछने पर उन्होंने बताया, “मेरे भतीजे सफ़ीक़ मोहम्मद ने पास की एक फ़ैक्ट्री में नया नया काम शुरू किया था. शनिवार (11 अप्रैल) को वह काम से घर नहीं लौटा. स्थानीय लोगों ने बताया कि पुलिस उसे पकड़कर ले गई. तब से हम उसे ढूँढ रहे हैं.”

नोएडा में मजदूरों का प्रदर्शन

इससे एक दिन पहले हज़ारों मज़दूर वेतन बढ़ाने और बेहतर काम की हालत की मांग को लेकर नोएडा की सड़कों पर उतरे थे.

By admin