• Fri. Apr 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

Delhi:’केजरीवाल की मानी तो सभी जज अयोग्य हो जाएंगे’, रिक्यूजल मांग पर Cbi का जवाब; पढ़ें हलफनामे में क्या कहा – Cbi Filed Response To Demand For Recusal Of Justice Swarna Kanta Sharma In Delhi Excise Policy Scam

Byadmin

Apr 16, 2026


अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार

Updated Thu, 16 Apr 2026 10:05 PM IST

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले में न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की रिक्यूजल मांग पर सीबीआई ने सख्त जवाब दाखिल किया है। सीबीआई ने कहा कि अगर केजरीवाल की दलील मानी गई तो पूरे देश के जजों को केंद्र, राज्य सरकारों या राजनीतिक नेताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई करने से अयोग्य ठहरा दिया जाएगा।


CBI filed response to demand for recusal of Justice Swarna Kanta Sharma in Delhi Excise Policy scam

जज स्वर्ण कांता शर्मा और अरविंद केजरीवाल
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में आप के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की रिक्यूजल की मांग पर सीबीआई ने अपना जवाब दाखिल किया है। सीबीआई ने अदालत में दाखिल लिखित जवाब में कहा कि अगर केजरीवाल की दलील को स्वीकार किया गया तो पूरे देश के जजों को केंद्र सरकार, राज्य सरकारों या राजनीतिक नेताओं से जुड़े मामलों की सुनवाई से अयोग्य ठहरा दिया जाएगा।


Trending Videos

By admin