• Sun. Sep 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

प्रिंसेस डायना की ‘रिवेंज ड्रेस’ क्या है, जिसकी होगी नीलामी?

Byadmin

Sep 13, 2026


ये तस्वीर 20 नवंबर 1994 की है, जब प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स डायना ने एक काले रंग की 'रिवेंज ड्रेस' पहनी थी.

इमेज स्रोत, Anwar Hussein/WireImage

इमेज कैप्शन, ये तस्वीर 20 नवंबर 1994 की है, जब प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स डायना ने एक काले रंग की ‘रिवेंज ड्रेस’ पहनी थी

प्रिंसेस डायना की पहनी हुई एक ड्रेस नीलामी के लिए रखी जा रही है. इसे उनकी ‘रिवेंज ड्रेस’ कहा जाता है.

दिवंगत प्रिंसेस ऑफ़ वेल्स ने बिना स्ट्रैप वाली यह काली सिल्क इवनिंग ड्रेस लंदन की एक पार्टी में पहनी थी. इससे कुछ घंटे पहले उनसे अलग रह रहे उनके पति प्रिंस चार्ल्स ने स्वीकार किया था कि शादी के दौरान उनके विवाहेतर संबंध थे.

साल 1994 में यह ड्रेस पहनकर सर्पेन्टाइन गैलरी पहुंचने का उनका अंदाज़ पॉप कल्चर का एक यादगार पल बन गया था.

नीलामी घर सोदबीज़ को उम्मीद है कि नौ दिसंबर को होने वाली नीलामी में यह ड्रेस करीब 2.85 करोड़ रुपये तक में बिक सकती है.

साल 1997 के बाद पहली बार नीलाम होगी

प्रिंसेस डायना

इमेज स्रोत, PA

साल 1997 के बाद यह पहली बार नीलामी के लिए रखी जा रही है. उस समय डायना ने अपनी मौत से कुछ महीने पहले चैरिटी के लिए पैसा जुटाने के मक़सद से अपनी 79 ड्रेस नीलाम की थीं.

By admin