• Tue. Oct 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फ़्रांस के पीएम ने हिंसा के ज़िम्मेदार लोगों को कहा ‘चोर’ और ‘ठग’, वाम दलों पर साधा निशाना

Byadmin

Oct 20, 2026


18 अक्टूबर 2026 को फ़्रांस की राजधानी पेरिस में महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के ख़िलाफ़ देशव्यापी प्रदर्शनों का दूसरा दिन था। इस दौरान दंगा-रोधी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें जारी रहीं। तस्वीर में सड़क पर लगी एक बैरिकेड में आग लगी दिखाई दे रही है

इमेज कैप्शन, फ़्रांस की राजधानी पेरिस में महंगाई और जीवन-यापन की बढ़ती लागत के ख़िलाफ़ देशव्यापी प्रदर्शन हो रहे हैं. इस दौरान दंगा-रोधी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पें जारी रहीं. तस्वीर में सड़क पर लगे एक बैरिकेड में आग लगी दिखाई दे रही है (तस्वीर- 18 अक्तूबर)

फ़्रांस के प्रधानमंत्री सेबास्तियन लेकोर्नू ने कहा है कि लोगों और दुकानों की सुरक्षा के लिए फ़्रांस के कुछ शहरों को आंशिक कर्फ़्यू लगाने का अधिकार दिया गया है.

बीबीसी संवाददाता ह्यू शोफ़ील्ड के मुताबिक संकट को लेकर पेरिस में कैबिनेट की बैठक के बाद फ्रांसीसी पीएम ने कई घोषणाएं कीं.

पीएम ने कहा कि अगर दंगे जारी रहते हैं, तो देश में आपातकाल लगाया जा सकता है. तब तक, ज़रूरत के मुताबिक़ कुछ इलाक़ों में रात के समय कर्फ़्यू लगाया जा सकता है.

लेकोर्नू ने कुछ स्थानीय मेयरों को ऐसे कर्फ़्यू लगाने का अधिकार दिया है. हालांकि, व्यावहारिक रूप से ये प्रतिबंध कैसे लागू होंगे, यह अभी पूरी तरह स्पष्ट नहीं है.

मिसाल के तौर पर, पेरिस के प्लास द ला रिपब्लिक के आसपास के इलाक़े में कुछ तय समय के दौरान लोगों की आवाजाही पर रोक लगाई जा सकती है.

By admin