• Fri. Oct 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फ़्लाईदुबई फ़्लाइट: पायलट ही ज़ख़्मी हो गया तो विमान कौन ले गया, जानिए कैसी होती है कॉकपिट के भीतर व्यवस्था

Byadmin

Oct 1, 2026


फ़्लाईदुबई

इमेज कैप्शन, कॉकपिट विमान का अगला हिस्सा होता है, जहाँ से पायलट विमान का संचालन और कंट्रोल करते हैं (सांकेतिक तस्वीर)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

दुबई से बुधवार को इसराइल के तेल अवीव आ रही FZ1073 फ्लाइट की घटना ने कॉकपिट के भीतर की सुरक्षा को लेकर नई बहस छेड़ दी है.

कहा जा रहा है कि को-पायलट ने पायलट पर धारदार चीज़ से हमला कर उसे बुरी तरह ज़ख़्मी कर दिया और वह फ्लाइट को अपने कंट्रोल में लेने की कोशिश कर रहा था.

सबसे पहले जानते हैं कि कॉकपिट क्या होता है?

कॉकपिट विमान का अगला हिस्सा होता है, जहाँ से पायलट विमान का संचालन और कंट्रोल करते हैं. कमर्शियल एविएशन में इसे फ्लाइट डेक भी कहा जाता है. अमेरिकी फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन दोनों शब्दों को एक ही अर्थ में इस्तेमाल करता है.

कॉकपिट के अंदर क्या होता है?

बोइंग 737 मैक्स जैसे यात्री विमान के कॉकपिट में आम तौर पर ये चीज़ें होती हैं-

By admin