• Sun. Oct 4th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फ़्लाईदुबई विमान हमला: ट्रंप की चेतावनी, ईरान शामिल पाया गया तो ‘बहुत घातक हमला’ करेंगे

Byadmin

Oct 3, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फ़्लाईदुबई विमान संकट मामले में ईरान को चेतावनी दी है

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर इस बात की पुष्टि हो जाती है कि ईरान तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई विमान के पायलट पर हुए हमले में शामिल था, तो उस पर “बहुत घातक हमले” किया जाएगा.

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि फ्लाईदुबई के जिस को-पायलट पर आरोप है कि उसने इसराइल जा रहे एक यात्री विमान को कथित तौर पर दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की, उसका ईरान से संबंध हो सकता है. ट्रंप ने कहा कि यह बात वह “जैसा सुन रहे हैं, उसके आधार पर” कह रहे हैं.

ट्रंप ने गुरुवार को कहा, “हम अभी इस पर काम कर रहे हैं. वे हमारे साथ काफी खुलकर जानकारी साझा कर रहे हैं. मैं जो सुन रहा हूं, उसके आधार पर कहूंगा कि इसका जवाब ‘हां’ है.”

एक पत्रकार के सवाल पर कि क्या ईरान के दोषी पाए जाने पर अमेरिका जवाबी कार्रवाई करेगा, ट्रंप ने कहा कि ईरानियों को “बहुत करारा झटका लगेगा.”

दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट एफ़ज़ेड103 उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद सऊदी अरब मुड़ गई

इमेज कैप्शन, दुबई से तेल अवीव जाने वाली फ्लाइट एफ़ज़ेड103 उड़ान भरने के करीब दो घंटे बाद सऊदी अरब मुड़ गई

बुधवार को दुबई से इसराइल के तेल अवीव जा रहे फ्लाईदुबई के एक विमान में सवार 174 यात्रियों (जिनमें 166 इसराइली नागरिक शामिल थे) को सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी, इस घटना के दो दिन बाद भी हमलावर का मक़सद स्पष्ट नहीं है.

By admin