• Thu. Sep 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फिलीपींस: फेरी में लगी भीषण आग, 5 की मौत और 87 लोग लापता

Byadmin

Sep 10, 2026


डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Andrew Harnik/Getty Images

इमेज कैप्शन, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान अब ज़्यादा समय तक युद्ध जारी रखने की स्थिति में नहीं है (फ़ाइल फ़ोटो)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के साथ चल रहा युद्ध नवंबर में होने वाले मिड टर्म चुनाव के तुरंत बाद ख़त्म हो सकता है.

ट्रंप ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि ईरान अब ज़्यादा समय तक युद्ध जारी रखने की स्थिति में नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि तब तक तेल की क़ीमतों में गिरावट की उम्मीद नहीं है.

ट्रंप ने कहा, “मुझे लगता है कि चुनाव के तुरंत बाद युद्ध ख़त्म हो जाएगा, क्योंकि वे (ईरान) अब ज़्यादा देर तक टिक नहीं सकते.”

डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान टेक्सास में रिपब्लिकन पार्टी के पहले मिड टर्म कन्वेंशन से ठीक पहले आया है. इस कार्यक्रम के ज़रिए ट्रंप का मक़सद नवंबर में होने वाले मिडटर्म चुनाव से पहले पार्टी के नेताओं को एकजुट करना और उनमें चुनावी उत्साह भरना है.

गौरतलब है कि ईरान के ख़िलाफ़ युद्ध को लेकर ट्रंप पर अपनी ही रिपब्लिकन पार्टी के भीतर से भी दबाव बढ़ रहा है.

इसके अलावा, युद्ध के बीच अलग-अलग सर्वे में उनकी लोकप्रियता में भी गिरावट देखने को मिल रही है.

By admin