• Sun. Jun 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फीफा में कल क्या हुआ और आज क्या?:जर्मनी और नीदरलैंड ने जीते अपने मुकाबले, इक्वाडोर-कुराकाओ का मैच जारी – Fifa World Cup 2026 Yesterday Match Highlights Result Football Schedule Today All Details and Updates

Byadmin

Jun 21, 2026


फीफा विश्व कप 2026 के 10वें दिन जर्मनी और नीदरलैंड ने अपने-अपने मुकाबलों में एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की। इससे नॉकआउट की तस्वीर और साफ हुई। अभी ग्रुप ई में इक्वाडोर और कुराकाओ का मुकाबला जारी है। वहीं, दिन के आखिरी मैच में ट्यूनिशिया का ग्रुप एफ में सामना जापान से होगा।

पहले हाफ तक मैच बराबरी पर

इक्वाडोर और कुराकाओ के बीच ग्रुप ई का मुकाबला खेला जा रहा है। पहले हाफ तक दोनों टीमों गोलरहित बराबरी पर हैं। कुराकाओ की तुलना में पहले हाफ में इक्वाडोर ने गोल करने के कई मौके बनाए, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। अब दोनों टीमों की नजरें दूसरे हाफ में बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी। दोनों टीमों के बीच दूसरे हाफ का खेल जारी है। 

नीदरलैंड ने स्वीडन को हराया

ग्रुप-एफ के मुकाबले में नीदरलैंड ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वीडन को 5-1 से करारी शिकस्त दी। ह्यूस्टन स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के 35वें मुकाबले में नीदरलैंड ने शुरुआत से ही मैच पर पकड़ बनाई और स्वीडन को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। ब्रायन ब्रॉबी और कॉडी गैक्पो ने दो-दो गोल दागे, जबकि क्राइसेंसियो समरविले ने एक गोल कर जीत को और शानदार बना दिया।

ग्रुप में मजबूत हुई नीदरलैंड की स्थिति

इस शानदार जीत के साथ नीदरलैंड ने ग्रुप-एफ में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। टीम ने आक्रमण और रक्षा दोनों विभागों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं स्वीडन को टूर्नामेंट में आगे की राह आसान बनाने के लिए आगामी मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

आइवरी कोस्ट को हराकर नॉकआउट में पहुंचा जर्मनी

फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप-ई मुकाबले में जर्मनी ने शानदार वापसी करते हुए आइवरी कोस्ट को 2-1 से हरा दिया। टोरंटो स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में एक समय जर्मन टीम पिछड़ रही थी, लेकिन डेनिज उन्दाव के दो गोलों की बदौलत उसने जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ जर्मनी ने नॉकआउट चरण में अपनी जगह भी पक्की कर ली। ब्रेक के बाद जर्मनी ने खेल की रफ्तार बढ़ा दी और लगातार आइवरी कोस्ट के गोल पर दबाव बनाया। इसका फायदा 68वें मिनट में मिला, जब सब्स्टीट्यूट डेनिज उन्दाव ने शानदार गोल दागकर टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी। इस गोल के बाद मुकाबला और रोमांचक हो गया। दोनों टीमें जीत के लिए संघर्ष करती रहीं, लेकिन जर्मनी के हमले लगातार ज्यादा खतरनाक नजर आए।

आठ मिनट के इंजरी टाइम के बाद रेफरी ने अंतिम सीटी बजाई और जर्मनी ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। फ्रेंक कैसी के गोल से पिछड़ने के बावजूद जर्मन टीम ने धैर्य और आक्रामकता का बेहतरीन प्रदर्शन किया। डेनिज उन्दाव के डबल की बदौलत जर्मनी ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और छह अंकों के साथ ग्रुप-ई में शीर्ष स्थान पर रहते हुए नॉकआउट चरण के लिए क्वालिफाई कर लिया। वहीं, आइवरी कोस्ट को टूर्नामेंट में अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा।

फीफा विश्व कप में आज का कार्यक्रम

विश्व कप 2026 के 11वें दिन भी फुटबॉल प्रशंसकों को रोमांचक मुकाबले देखने को मिलेंगे। सबसे पहले स्पेन का सामना सऊदी अरब से होगा। ये मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से अटलांटा में खेला जाएगा। इसके बाद बेल्जियम और ईरान की भिड़ंत लॉस एंजिलिस में रात 12:30 बजे से होगी। तीसरा मैच उरुग्वे और केप वर्डे के बीच मियामी में रात 3:30 बजे से खेला जाएगा। वहीं, दिन का आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड और मिस्र के बीच सुबह 6:30 बजे से वैंकूवर में खेला जाएगा।

फीफा विश्वकप 2026: 11वें दिन का शेड्यूल































ग्रुप मुकाबला समय (भारतीय समयानुसार)
ग्रुप H स्पेन बनाम सऊदी अरब रात 09:30 बजे, 21 जून
ग्रुप G बेल्जियम बनाम ईरान रात 12:30 बजे, 22 जून
ग्रुप H उरुग्वे बनाम केप वर्डे रात 3:30 बजे, 22 जून
ग्रुप G न्यूजीलैंड बनाम मिस्र सुबह 6:30 बजे, 22 जून

 

By admin