• Sun. Jun 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

अमेरिका-इसराइल की ईरान के साथ जंग में हज़ारों लोगों की मौत लेकिन सही आंकड़े क्या हैं?

Byadmin

Jun 21, 2026


मिनाब में मारी गई बच्चियों और स्कूल कर्मचारियों के ताबूत और शोकाकुल लोग

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, मिनाब में मारी गई बच्चियों और स्कूल कर्मचारियों के ताबूत और शोकाकुल लोग

    • Author, क्रिस्टीन जीवेन्स

    • Author, मैट मर्फ़ी
    • पदनाम, बीबीसी वेरिफ़ाई
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 8 मिनट

ईरान के साथ अमेरिका-इसराइल की जंग ख़त्म करने के लिए अब समझौता हो चुका है और आधिकारिक आँकड़े बताते हैं कि फ़रवरी से शुरू हुई इस जंग में पूरे मध्य पूर्व में हज़ारों लोग मारे गए हैं.

28 फ़रवरी से ईरान और लेबनान में 7,300 से ज़्यादा लोग मारे गए हैं. दोनों देशों की आधिकारिक रिपोर्टों के अनुसार इनमें सैकड़ों बच्चे और दर्जनों स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं. इसके अलावा इलाक़े के अन्य हिस्सों में कई लोग मारे गए हैं.

हालांकि कुछ विश्लेषकों का कहना है कि ये आँकड़े लगभग निश्चित रूप से कम हैं.

विशेषज्ञों ने बीबीसी वेरिफ़ाई को बताया कि इंटरनेट, मीडिया और सरकारी प्रतिबंधों के साथ-साथ कुछ इलाक़ों में सशस्त्र समूहों की मौजूदगी के कारण अविश्वसनीय आँकड़ों और पाबंदियों की वजह से सही रिपोर्ट सामने नहीं आ पा रही है.

यूके स्थित चैरिटी ‘एक्शन ऑन आर्म्ड वायलेंस’ के कार्यकारी निदेशक डॉक्टर इयान ओवरटन ने कहा कि कई देशों में चल रहे संघर्ष का मतलब होता है कि हताहतों के आँकड़े “अक्सर अधूरे, देर से मिलते हैं या इन्हें स्वतंत्र रूप से सत्यापित करना असंभव होता है.”

By admin