• Thu. Oct 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कसेगी नकेल, बच्चों के यौन शोषण से निपटने के लिए नया AI टूल लॉन्च

Byadmin

Oct 8, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मेटा ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण का पता लगाने और रोकने के लिए नए एआइ टूल पेश किए हैं और अपने एड रिव्यू सिस्टम को मजबूत किया है। नए उपायों में “साइनपोस्टिंग” का पता लगाने के लिए एक व्यापक भाषा माडल प्रणाली शामिल है। ये विज्ञापन ऐसे होते हैं, जो हानिरहित प्रतीत होते हैं, लेकिन यूजर्स को अवैध सामग्री की ओर ले जाते हैं।

कंपनी ने बताया कि जनवरी और जून 2026 के बीच, मेटा ने भारत में फेसबुक और इंस्टाग्राम पर बच्चों के यौन शोषण से जुड़े 53 लाख कंटेंट पर कार्रवाई की। दुनिया भर में, मेटा ने इसी दौरान ऐसे 3.32 करोड़ कंटेंट पर कार्रवाई की। कंपनी ने कहा कि बच्चों को निशाना बनाने वाले पकड़े जाने से बचने के लिए विज्ञापनों का इस्तेमाल कर रहे हैं।

मेटा ने अपने प्लेटफार्म पर संबंधित गतिविधियों की पहचान करने, इसमें शामिल अकाउंट्स को बंद करने और प्लेटफार्म के बाहर के संबंधित लिंक को ब्लाक करने के लिए व्यक्तिगत रिपोर्ट से आगे बढ़कर जांच का दायरा बढ़ाया है।

सोर्स- न्यूज एजेंसी ANI के इनपुट के अनुसार

By admin