• Thu. Oct 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मशीनों से रिश्ता बनाने वाले लोगों को लत से बचाने के लिए चीन ने बनाया सख़्त क़ानून

Byadmin

Oct 8, 2026


मशीनों से रिश्ता बनाने वाले लोगों को लत से बचाने के लिए चीन में सख़्त कानून बनाया गया है.
इमेज कैप्शन, सांकेतिक तस्वीर

साल 2024 की शुरुआत में दक्षिण-पूर्वी चीन के हुआंगशी शहर में एक युवक ने कथित तौर पर चीन के टिकटॉक कहे जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म डोउयिन पर एक संदेश पोस्ट किया.

उसने लिखा था, “इस दुनिया को अलविदा.”

कुछ ही मिनटों में डोउयिन की आत्महत्या रोकने वाली टीम सक्रिय हो गई. यह टीम 24 घंटे काम करती है. उसने युवक की पोस्ट हुआंगशी के पांच पुलिस थानों के साथ साझा की.

युवक के एक वीडियो की जगह का पता लगाकर पुलिस एक स्थानीय पार्क में पहुंची. वहां वह युवक बहुत परेशान हालत में मिला. पुलिस ने समय रहते उसे अपनी जान लेने से रोक लिया.

यह घटना डोउयिन की बनाई एक डॉक्यूमेंट्री में दिखाई गई थी. इसे पिछले साल चीन के सरकारी मीडिया ने प्रकाशित किया था.

By admin