• Wed. Aug 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बच्चे के सीट बेल्ट पहनने से इनकार करने पर कनाडा में उड़ान की गई रद्द

Byadmin

Aug 12, 2026


पोर्टर एयरलाइन का एक विमान

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पोर्टर एयरलाइंस की फ्लाइट छह अगस्त को विक्टोरिया से टोरंटो जाने वाली थी (फ़ाइल फ़ोटो)

कनाडा में एक बच्चे ने सीट बेल्ट पहनने से इनकार कर दिया जिसके बाद एक फ़्लाइट रद्द करनी पड़ी.

इस घटना के बाद फ़्लाइट में यात्रा करने वाले बच्चों से जुड़े शिष्टाचार और सुरक्षा प्रक्रियाओं के बारे में बहस फिर से शुरू हो गई है.

पोर्टर एयरलाइंस की यह फ्लाइट छह अगस्त को विक्टोरिया से टोरंटो के लिए रवाना होने की तैयारी कर रही थी. लेकिन फ़्लाइट को टर्मिनल पर वापस लौटना पड़ा.

एयरलाइन ने कहा, “एक छोटा बच्चा अपनी सीट पर खड़ा था और उसने अपनी सीट बेल्ट नहीं लगाई थी.”

इसके बाद फ़्लाइट रवाना ही नहीं हो सकी क्योंकि रात होने की वजह से रनवे बंद हो गया. इसकी वजह से सभी यात्रियों को अगले दिन की उड़ान में दोबारा बुकिंग करानी पड़ी.

By admin