• Wed. Oct 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘बच्चों को भूखा रखो ताकि वो यीशू से मिल सकें’, 191 लोगों की हत्या के दोषी पादरी ने ऐसा क्यों कहा था

Byadmin

Oct 21, 2026


लाल, काले और सफेद रंग की धारीदार शर्ट पहने पॉल मैकेंजी अदालत में बैठे कैमरे की ओर देख रहे हैं.

इमेज कैप्शन, पॉल मैकेंज़ी नाम का ये पादरी शिक्षा और आधुनिक चिकित्सा का घोर विरोधी है

    • Author, बसमा एल अत्ती
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 5 मिनट

कीनिया में एक पंथ के प्रमुख पॉल मैकेंजी को 191 लोगों की हत्या का दोषी ठहराया गया है. उनके सबसे बड़े बेटे का कहना है कि उनके छोटे भाई-बहनों को दो सप्ताह पहले तक भी जबरन उपवास के लिए मजबूर किया जा रहा था.

27 वर्षीय डैन मैकेंजी ने बताया कि उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने उनकी दादी के घर से उनके पांच छोटे भाई-बहनों समेत आठ बच्चों को बचाया और उन्हें एक बचाव केंद्र में ले गई.

उन्होंने बीबीसी के न्यूजडे कार्यक्रम को बताया, “उन्हें जबरन उपवास कराया गया था. उन्हें करीब तीन दिनों तक खाना नहीं दिया गया था.”

सोमवार को उनके पिता को 191 लोगों की हत्या का दोषी पाया गया.

इन लोगों की मौत कीनियाई तट के पास शाकाहोला जंगल में भूख की वजह से हुई. इनमें 190 बच्चे और एक वयस्क था.

By admin