• Fri. Oct 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

बद्रीनाथ से देहरादून आ रहा हेलीकॉप्टर क्रैश, मारे गए यात्रियों के बारे में क्या पता है

Byadmin

Oct 30, 2026


हेलीकॉप्टर हादसा

इमेज कैप्शन, हेलीकॉप्टर जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ और चाई गांव के ऊपर उच्च हिमालयी क्षेत्र में क्रैश हुआ

उत्तराखंड के चमोली ज़िले में शुक्रवार को बद्रीनाथ से देहरादून के सहस्रधारा लौट रहा एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया.

जिला प्रशासन के मुताबिक हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार पांच यात्रियों और पायलट समेत सभी छह लोगों की मौत हो गई.

दुर्घटना जोशीमठ के पास हाथी पहाड़ और चाई गांव के ऊपर उच्च हिमालयी क्षेत्र में हुई.

पायलट हिमांशु सभरवाल दिल्ली के रहने वाले थे,

बीबीसी के सहयोगी पत्रकार इमरान क़ुरैशी ने बताया कि हेलीकॉप्टर में सवा पांचों यात्री कर्नाटक के थे.

By admin